Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

कर्नाटक में सहकारी चीनी मिलों और दुग्ध संघों को सशक्त करने पर केंद्रीय मंत्रियों की चर्चा

चर्चा के दौरान सहकारी चीनी मिलों के आधुनिकीकरण, दुग्ध सहकारी समितियों को सहयोग, वित्तीय स्थिरता तथा किसानों के कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से बात की गई

Published: 19:11pm, 07 Feb 2026

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने संसद भवन में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के साथ कर्नाटक की सहकारी चीनी मिलों और दुग्ध डेयरियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में कर्नाटक के सहकारी क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों और इसके भविष्य के विकास की संभावनाओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने राज्य में चीनी और दुग्ध उत्पादन से जुड़े सहकारी संस्थानों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

चर्चा के दौरान सहकारी चीनी मिलों के आधुनिकीकरण, दुग्ध सहकारी समितियों को सहयोग, वित्तीय स्थिरता तथा किसानों के कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से बात की गई।

केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल द्वारा फेसबुक पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि सहकारी संस्थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार और सहकारी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इसके साथ ही कर्नाटक में सहकारी क्षेत्र के सतत और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के उपायों पर भी मंथन किया गया।

Diksha