Trending News

मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन स्पर्द्धा के 49 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक एशियन गेम्स 2026: सतनाम स‍िंह और सलमान खान की जोड़ी ने जीता रोइंग डबल्स में ब्रॉन्ज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत IIT बॉम्बे सुसाइड केस: क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन स्पर्द्धा के 49 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक एशियन गेम्स 2026: सतनाम स‍िंह और सलमान खान की जोड़ी ने जीता रोइंग डबल्स में ब्रॉन्ज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत IIT बॉम्बे सुसाइड केस: क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला

पश्चिम एशिया के सात देशों में सीबीएसीई ने रद्द की थी 12वीं बोर्ड की परीक्षा, अब छात्रों को मिलेगा नया मौका

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने पश्चिम एशियाई देशों में पढ़ रहे उन कक्षा 12 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है, जो विशेष मूल्यांकन योजना के आधार पर मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं।

cbse exam


Published: 15:43pm, 24 Sep 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने पश्चिम एशियाई देशों में पढ़ रहे कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए फिर से बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है, जो विशेष मूल्यांकन योजना के आधार पर मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण सात देशों में बोर्ड परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थीं, जिसके बाद CBSE ने वैकल्पिक असेसमेंट स्कीम के जरिए परिणाम तैयार किए थे।

CBSE ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की थीं। इन देशों में कुल 40 विषयों की परीक्षाएं प्रभावित हुई थीं, जिनमें 20 अकादमिक विषय भी शामिल थे।

CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार, प्रभावित छात्रों का परिणाम तैयार करने के लिए बोर्ड ने 27 मार्च को विशेष मूल्यांकन योजना अधिसूचित की थी। इसी योजना के आधार पर पश्चिम एशियाई देशों के सभी नियमित विद्यार्थियों के परिणाम तैयार किए गए। इन छात्रों का कक्षा 12 का परिणाम 13 मई को भारत और विदेश के अन्य विद्यार्थियों के साथ घोषित किया गया था। हालांकि, कुछ छात्र विशेष मूल्यांकन पद्धति से मिले अंकों से संतुष्ट नहीं थे। ऐसे उम्मीदवारों को अब वास्तविक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिन्हें लगता है कि विशेष असेसमेंट के जरिए उनके वास्तविक शैक्षणिक प्रदर्शन का सही आकलन नहीं हो पाया। बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर ऐसे छात्र अपने अंक सुधारने का प्रयास कर सकेंगे। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में अभी परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश का उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में प्रभावित छात्रों को CBSE की आगे जारी होने वाली आधिकारिक सूचना पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

Jitendra