Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी, गुरुग्राम में दफ्तरों और स्कूलों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश RSS प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरा आज से शुरू राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी, गुरुग्राम में दफ्तरों और स्कूलों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश RSS प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरा आज से शुरू राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

BPSC AEDO भर्ती 2026: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर होगी शुरू

वहीं जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी

Published: 12:11pm, 25 Aug 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू करने जा रहा है। आयोग ने जानकारी दी है कि इस भर्ती के लिए जल्द ही नया आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती में नए उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग का कहना है कि पूर्व में किए गए वैध आवेदन यथावत मान्य रहेंगे।

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी। परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेंगे, शुल्क का भुगतान करेंगे और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकेंगे।

आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले नए नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई जाएगी।

YuvaSahakar Desk