एम्सतलवीन (नीदरलैंड)।भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अर्जेंटीना से चार गोल के बड़े अंतर से जीतने की जरूरत थी। भारत पर उम्मीदों पर खरा उतरने का बोझ भारी पड़ा। भारत ने आखिरी तीन मिनट में दो गोल जरूर किए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। थॉमस डॉमने के दो और तोस्कानी बंधुओं- जोकिम और लुकस तथा निकोलस डेला पेना के एक एक की गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने भारत को 16वें एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के दूसरे चरण में पूल ई में सोमवार को यहां वेगनर स्टेडियम में 5-3 से हरा कर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। भारत के लिए सुखजीत सिंह ने जरूर मौकों को भुनाते हुए दो गोल किए और पेनल्टी स्टोक भी दिलाया जिसे हार्दिक सिंह ने गोल में बदला, लेकिन ये सब बेकार गया।
भारत को सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह का एक को भी गोल में नहीं बदल पाना उसकी राह का रोड़ा साबित हुआ। भारत पूल डी में और अर्जेंटीना पूल ए में दूसरे स्थान पर रहकर बिना किसी अंक के साथ दूसरे चरण में पहुंचे थे। भारत दूसरे चरण का अपना लगातार दूसरा मैच हार कर सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गया और अब सातवें-आठवें स्थान के लिए वर्वे (बल्जियम) में खेलेगा। भारत दूसरे चरण में पहले मैच में मेजबान नीदरलैंड से 1-3 से हार गया था, वहीं अर्जेंटीना ने दूसरे चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम की हौसलाअफजाई के लिए ढोल लेकर पहुंचे प्रशंसकों को इसे बजाने का मौका खेल के आखिरी पांच मिनट में मिला। इंग्लैंड की टीम पूल डी में भारत को 4-2 से हरा तीन जीत के साथ और नीदरलैंड की टीम पूल ए में लगातार तीन जीत के साथ शीर्ष पर रह कर दूसरे चरण में पहुंची थी।
भारत की मध्यपंक्ति में हार्दिक सिंह ने बढ़िया खेल दिखाया लेकिन मनप्रीत सिंह और यशदीप सिवाच ने निराश किया। भारत की अग्रिम पंक्ति में सुखजीत सिंह, अभिषेक नैन, दिलप्रीत के लिए हार्दिक, राजिंदर सिंह और सुमित ने आगे गेंद बढाई। इस पर अभिषेक व सुखजीत सिंह ने अर्जेंटीना के गोल पर हमले बोले और पेनल्टी कॉर्नर भी दिलाई। भारत के कप्तान ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के खूद निराश करने वाला दिन था आधा दर्जन से ज्यादा में से एक को भी गोल में नहीं बदल पाए और इनमें से आधे को भी गोल में बदल तो शायद कहानी कुछ और होती। जोनल मार्किंग में यकीन करने वाली अर्जेटीना के लिए थॉमस डॉमने ने जोरदार जवाबी हमले बोल कर तीसरे क्वॉर्टर में गोल कर उसे 4-1 से आगे कर भारत की कमर तोड़ दी।
दाएं से आए क्रॉस पर जोकिम तोस्कानी ने भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को छका गोल कर 38 वें सेकंड गोल कर अर्जेंटीना का खाता खोला। निकोलस डेला टेरे ने छठे मिनट मे दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर अर्जेंटीना को 2-0 से आगे कर दिया। थॉमस डॉमनी ने भारत के फुलबैक अमित रोहिदास की गलती का लाभ उठाकर अर्जेंटीना को यह दूसरा पेनल्टी कॉर्नर दिलाया था। भारत के अभिषेक ने मैच के दसवें मिनट में शॉट पर सुखजीत सिंह ने डी भीतर गें संभाल तेज फ्लिक से गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। मार्टिन फरेरा पहला क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले भारत की डी में घुसे लेकिन अमित रोहिदास ने सही वक्त पर गेंद को गोल से बाहर कर दिया। दिलप्रीत के क्रॉस पर हरमनप्रीत पिछड़ गए अैर गेंद अर्जेंटीना के गेंद गोल के सामने से बाहर निकल गई। आदित्य ललगे गेंद को लेकर दाएं से निकले गेंद उनके द्वारा आगे बढ़ाई गेंद पर दिलप्रीत पिछड़ गए और यह अभियान बेकार कर दिया।
भारत के लिए बतौर लेफ्ट हाफ खेल रहे सुमित फ्रीमैन के रूप में खेले और उन्होंने पीछे आकर अर्जेंटीना विंगर लुकास तोस्कानी के हमलों और थॉमस हाबिफ को अपनी डी में घुसने में रोकने की पीछे आकर रक्षापंक्ति में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, संजय और अमित रोहिदास की मदद की। हाफ टाइम तक अर्जेंटीना की टीम 2-1 से आगे थी। थॉमस डामने ने तीसरे क्वॉर्टर के पहले ही मिनट मे मिले पेनल्टी कॉर्नर पर शॉट लिया इसे भारत के गोलरक्षक ने रोका। टॉमस डॉमने ने इसके बाद गोलरक्षक मोहित के पैर से लगकर लौटती पर गोल में डाल अपनी टीम को 3-1से आगे कर दिया। भारत को तीसरे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर हाासिल किए इन पर भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के चारों फ्लिक को अर्जेंटीना के रशर ने रोक कर बेकार कर दिया। मैच के 40वें मिनट में हार्दिक के पास पर जर्मनप्रीत सिंह गेंद को लेका डी में घुसे और इस पर भारत को मैच पांचवां ापेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर भी हरमनप्रीत सिंह ठीक के शॉट को रशर ने रोक लिया।
डॉमने के शॉट को तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले यशदीप सिवाच ने रोकने की कोशिश की और इस पर अर्जेंटीना को पेनल्टी स्ट्रोक दिया गया और इसे डॉमने ने गोल में बदल कर अर्जेंटीना को 4-1से आगे कर दिया हरमनप्रीत के शॉट पर सुखजीत सिंह के कमजोर शॉट को अर्जेंटीना के गोलरक्षक थॉमस सांतियागो ने रोक लिया। लुकस तोस्कानी ने खेल खत्म होने से पांच मिनट डी पहुंच तेज शॉट जमा गोल कर अर्जेंटीना को 5-1 से आगे कर दिया मनदीप सिंह के पास पर सुखजीत सिह ने दो मिनट पहले गोल कर स्कोर 2-5 कर दिया। शिलानंद लाकरा के पास पर सुखजीत जैसे ही अगले मिनट में गेंद को लेकर डी में पहुंचे वहां उन्हें गिराने पर मिले पेनल्टी स्ट्रोक को हार्दिक सिंह ने गोल में बदल कर स्कोर 3-5 जरूर किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


