Trending News

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी महिला नवी पिल्लई को मिला नोबेल शांति पुरस्कार कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला अमेरिका में Infosys, HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को 'प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने का ऐलान किया भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी महिला नवी पिल्लई को मिला नोबेल शांति पुरस्कार कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को साहित्य का 2026 नोबेल पुरस्कार मिला अमेरिका में Infosys, HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम सस्पेंड हरियाणा सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप 87 विषयों के लिए 14 दिसंबर से होगी यूजीसी नेट परीक्षा, आवेदन के लिए खुली एप्लिकेशन विंडो

भारत के सिर्फ 20 जिलों में 28 फीसदी विश्वविद्यालय

भारत में उच्च शिक्षा का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों का वितरण अब भी असमान है

Published: 10:00am, 10 Oct 2026

भारत में उच्च शिक्षा का तेजी से विस्तार हुआ है, लेकिन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों का वितरण अब भी असमान है। जेट्री (Jetri) और इम्पैक्टिका डॉट ऑर्ग द्वारा जारी द जियोग्राफी ऑफ हायर एजुकेशन रिपोर्ट 2026 के अनुसार, देश के लगभग 28 प्रतिशत विश्वविद्यालय केवल 20 जिलों में केंद्रित हैं, जबकि बड़ी छात्र आबादी वाले कई राज्यों में उच्च शिक्षा संस्थानों की कमी बनी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2001 से भारत में 981 नए विश्वविद्यालय और 34,840 कॉलेज स्थापित हुए हैं। वर्तमान में देश में 1,405 विश्वविद्यालय और 53,433 कॉलेज हैं। बेंगलुरु अर्बन जिले में सर्वाधिक 1,225 कॉलेज हैं, जबकि जयपुर 809 कॉलेजों के साथ दूसरे स्थान पर है।

गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में देश के 49 प्रतिशत विश्वविद्यालय और 66 प्रतिशत कॉलेज स्थित हैं।

रिपोर्ट में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में उच्च शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता बताई गई है। बिहार में मौजूदा क्षमता के आधार पर भविष्य की लगभग 10.3 लाख छात्र आबादी पर एक विश्वविद्यालय होगा। असम, बिहार, झारखंड और नागालैंड में उच्च शिक्षा का सकल नामांकन अनुपात (GER) 20 प्रतिशत से नीचे है, जबकि राष्ट्रीय औसत 30 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के सीकर में 374, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 338 और कर्नाटक के बेलगावी में 317 कॉलेज हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ने कहा कि अब भविष्य की छात्र आबादी और कमजोर शैक्षणिक क्षेत्रों की पहचान जरूरी है। रिपोर्ट में क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और बेहतर कनेक्टिविटी के विकास की सिफारिश की गई है।

Jitendra