रफ्तार के सौदागर मयंक यादव (3/36) के सामने पहले पॉवर प्ले में तीन विकेट मात्र 56 रन पर गंवाने के बाद कप्तान शे होप (102*, 45 गेंद, 9 छक्के, छह चौके) के तूफानी शतक व शेरफन रदरफर्ड (84 रन, 37 गेंद,सात छक्के, सात चौके) की चौथे विकेट की 120 रन की भागीदारी से वेस्ट इंडीज ने नौ गेंदों के बाकी रहते चार विकेट पर 252 रन बना भारत को रांची की सपाट पिच पर दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में छह विकेट से हरा कर पांच मैचों की सीरीज में एक एक की बराबरी पा उसे चौंका दिया। भारत की अपने घर में लगातार दसवीं जीत के बाद टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में पहली हार है।
संजू सैमसन के दो जीवनदानों की मदद से 82 व इशान किशन (43) के साथ दूसरे विकेट की 87 तथा कप्तान श्रेयस अय्यर (40) और तिलक वर्मा (44) की पांचवें विकेट की 83 रन की भागीदारी की बदौलत भारत का पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 249 रन का बड़ा स्कोर भी नाकाफी रहा। भारत को जहां रदरफर्ड का पारी के शुरू में मयंक यादव द्वारा पारी के शुरू में ही कैच टपकाना भारी पड़ा। वहीं संजू सैमसन के दो कैच टपकाने के बावजूद वेस्ट इंडीज ने अपने कप्तान की बेहतरीन अविजित शतकीय पारी से सभी कयासों को गलत कर दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय जीत भारतीय टीम प्रबंधन को सीरीज के तीसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए अपने टीम संयोजन की बाबत सोचने को मजबूर कर दिया।
भारत बेशक अब अपने गेंदबाजों से इंदौर के होल्कर स्टेडियम की सपाट पिच पर रविवार को अपने गेंदबाजों से बेहतर गेंदबाजी की आस के साथ वेस्ट इंडीज से तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीत कर 2-1 की अहम बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा। भारत ने होल्कर स्टेडियम में चार में तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीते हैं और मात्र एक हारा है और उसे इस मैदान पर इकलौती हार दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली है। होल्कर स्टेडियम की पिच भी बड़े स्कोर के लिए जानी जाती है। भारत का टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में इस मैदान पर सबसे बड़ा पांच विकेट पर 260 रन है।
भारत के लिए शे होप वन डे सीरीज की तरह अब टी 20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में भी एक बार फिर बड़ा रोड़ा साबित हुए। भारत को तीसरा टी 20 ही नहीं मेहमान वेस्ट इंडीज से यह पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज जीतनी है तो शे होप के साथ रदरफर्ड व रोमारियो शेफर्ड को सस्ते में पैवेलियन लौटाने की राह तलाशनी होगी। अमूमन खासी अपनी सटीक और कसी हुई स्पिन गेंदबाजी के साथ विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ जिन बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का पुराने क्रिकेटर गुणगाण करते नहीं अघाते उन तक की शे होप और रदरफर्ड ने जमकर धुनाई कर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को सोचने और अपने टीम संयोजन की बाबत सोचने को मजबूत कर दिया। बेशक भारत के गेंदबाजी कोच खुद लेग स्पिनर सैराज बाहुतुले को अक्षर, कुलदीप व कामचलाउ ऑफ स्पिनर नमन धीर की त्रिमूर्ति के साथ मिल बैठ कर शे होप , रोमारियो शेफर्ड को सस्ते में आउट करने के लिए स्पिन का मजबूत जाल बिछाने की रणनीति बनाने होगी।
वेस्ट इंडीज को दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय जिताने में ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रॉस्टन चेज ने मात्र 24 रन देकर भारत के बाएं हाथ के तीनों दिग्गज बल्लेबाजों -अभिषेक शर्मा, इशान किशन और शिवम दुबे को सस्ते में आउट कर अहम भूमिका निभाई थी। अभिषेक को चेज ने लगातार दूसरी बार इस सीरीज में आउट किया। ऐसे में खासतौर पर अभिषेक व इशान को उनके खिलाफ जोश के साथ होश भी तीसरे मैच में खेलने की जरूरत होगी। चेज को छोड़ कर वेस्ट इंडीज के बाएं हाथ के दोनों स्पिनर अकील हुसषन अर गुड़ाकेश मोती व तेज गेंदबाज शेमर जोसेफ , शेफर्ड की जमकर धुनाई हुई। भारत के तुरुप के स्पिनर अक्षर पटेल और खासतौर पर कुलदीप को बहुत चतुराई से गेंदबाजी करने की जरूरत है।
वेस्ट इंडीज के भारत से तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में आखिरी मैच जीतने के बावजूद हारने के बावजूद होप (104, 162* व 52) ने उसमें दो शतक जड़े। होप (52 व 102) ने मौजूदा पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में शुरू के दो मैचों में एक अर्द्धशतक और एक शतक जड़ उसे एक एक की बराबरी दिला दिलचस्प बना दिया है। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार कहा कि सफेद गेंद से क्रिकेट यानी वन डे और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंद और बल्ले के बीच ज्यादा बराबरी के मुकाबले की गुहार लगाई है। गंभीर ने कहा रांची जैसी गेदबाजों की नाममात्र की मददगार सपाट पिचों पर गेंदबाजों का करियर दांव पर लगा होता है।
भारत के चीफ कोच गंभीर का जोर हरफनमौला पर है। कार्यभार प्रबंधन के चलते जसप्रीत बुमराह को आराम देने, तुरुप के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के अभी फिट होने और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा और हार्दिक पांडया के अभी भी फिट होने के लिए जूझने के चलते बतौर तेज गेंदबाज अनुभवी तेज गेंदबाज के रूप में भारत के पास अर्शदीप सिंह ही हैं और उनके साथ रफ्तार के नौजवान सौदागर मयंक यादव और तीसरे तेज गेंदबाज विकल्प के रूप में शिवम दुबे हैं। बतौर स्पिन अनुभवी अक्षर पटेल व कुलदीप यादव के साथ नमन धीर हैं जिनकी मौजूदगी सीरीज में खासी धुनाई हो रही है और बतौरस्पिनर तिलक वर्मा व अभिषेक शर्मा हैं। ऐसे में भारत के नमन धीर की जगह बतौर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को जरूर इंदौर में आजमा सकता हैक्योंकि वह गेंद को स्विंग कराने के साथ अपने गति परिवर्तन जरूर शे होप व बीच के ओवरों में रदरफर्ड और शेफर्ड को सस्ते में उसे बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक सकते हैं।
सुरक्षित स्कोर क्या होगा, आप बता नहीं सकते : श्रेयस
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में हार के बाद कहा,‘ ‘टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सुरक्षित स्कोर क्या होगा इसे आप बता नहीं सकते है। बाद में ओस गिरने पर गेंदबाजी वाकई खासी मुश्किल होता है। इस तरह पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत ही कम थी। जरा सी गलती हुई नहीं कि गेंद सीधे दर्शक दीर्घा में दिखाई देती है। हमने कुछ मौके गंवाए पर यह खेल का हिस्सा हैं। वेस्ट इंडीज को बढ़िया बल्लेबाजी का श्रेय देना होगा। मयंक ने गेंद से और संजू सैमसन ने बल्ले से गजब का प्रदर्शन किया। मयंक द्वारा पारी के शुरू में विकेट के चटकाए तीन विकेट से हमें बहुत राहत मिली।
सपाट पिचों पर गेंदबाजों का करियर दांव पर : गंभीर
रांची जैसी सपाट पिचों के बल्लेबाजों के बोलबाले के चलते टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का इन पिचो के मिजाज को लेकर सवाल उठाना वाकई जरूरी और वाजिब है। गंभीर ने शे होप को विश्वस्तरीय बल्लेबाज बताते हुए उनकी बल्लेबाजी और वेस्ट इंडीज को जीत दिलाने के लिए तारीफ करते हुए ठीक कहा, ‘रांची जैसी सपाट पिचो से जहां गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिलती है वहां गेंदबाजों का करियर ही दांव पर होता है। हमारी टीम टी 20 विश्व कप चैंपियन है और हम इसीलिए निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। बेशक स्थितियां गेंदबाजी के लिए मुश्किल थीं। ओस वाली सपाट पिच पर गेंदबाजी करना मुश्किल चुनौती थी लेकिन हमें इसका कोई न कोई हल तो निकालना ही होगा। खासकर तब जब वेस्ट इंडीज ने पहले ही ओवर में दो विकेट और फिर पहले पॉवरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए थे। जहां तक मयंक यादव से छूटे कैचों की बाबत चीफ कोच गंभीर ने मयंक यादव का यह कहते हुए बचाव किए यह खेल का हिस्सा है और कैच पहले भी छूटे थे शुक्रवार को भी छूटे और आगे भी छूटेंगे। शिवम दुबे भले ही चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर सस्ते में आउट होने पर कहा कभी आप किसी भी खास नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सस्ते में आउट हो जात हैं और कभी आप बड़ी पारी भी खेलते हैं। यह खेल का हिस्सा है । यह नहीं भूलना चाहिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने अपने दम हमें अतीत में बहुत मैच जिताए हैं।‘
रविवार: तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय (शाम 7 बजे से, इंदौर)।


