Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी, गुरुग्राम में दफ्तरों और स्कूलों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश RSS प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरा आज से शुरू राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी भारी बारिश जारी, गुरुग्राम में दफ्तरों और स्कूलों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश RSS प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरा आज से शुरू राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को 48 शिक्षकों को करेंगी सम्मानित

चयनित 48 शिक्षकों में 26 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं

Published: 12:41pm, 25 Aug 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर, 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में देश के 48 उत्कृष्ट स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से हर वर्ष शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन किया जाता है। इस दौरान देश के श्रेष्ठ शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों वाली कठोर, पारदर्शी और ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। इस वर्ष पात्र शिक्षकों से 15 जून से 20 जुलाई तक शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल के जरिए ऑनलाइन स्व-नामांकन आमंत्रित किए गए थे।

चयनित 48 शिक्षकों में 26 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं। ये शिक्षक देश के 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों से चुने गए हैं।

समारोह के दौरान प्रत्येक पुरस्कार विजेता शिक्षक के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित लघु डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की जाएगी। इन फिल्मों के माध्यम से शिक्षकों द्वारा स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों को सामने रखा जाएगा।

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश के उन उत्कृष्ट शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता, मेहनत और समर्पण से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाया, बल्कि अपने विद्यार्थियों के जीवन को भी समृद्ध किया।

YuvaSahakar Desk