Trending News

रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल मिला सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई ,दिल्ली में अब रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान ही प्रोटेस्ट के लिए तय CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल मिला सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई ,दिल्ली में अब रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान ही प्रोटेस्ट के लिए तय CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

CWC के निदेशक निर्वाचित हुए बिपिनभाई पटेल

सहकारी क्षेत्र के अलावा बिपिनभाई पटेल गुजरात भाजपा सहकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं और अहमदाबाद स्थित के.एन. विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं

Published: 13:39pm, 10 Feb 2026

केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) ने कृभको के निदेशक और गुजरात के वरिष्ठ सहकारी नेता बिपिनभाई पटेल के निर्विरोध रूप से निदेशक निर्वाचित होने की घोषणा की है।

बिपिनभाई पटेल गुजरात के सहकारी क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव बैंक और अहमदाबाद जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCB) सहित कई प्रमुख सहकारी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

वे गुजकोमासोल (GUJCOMASOL) के उपाध्यक्ष हैं और गुजरात हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम तथा गुजरात राज्य सहकारी संघ के निदेशक भी हैं।

सहकारी क्षेत्र के अलावा बिपिनभाई पटेल गुजरात भाजपा सहकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं और अहमदाबाद स्थित के.एन. विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

सीडब्ल्यूसी के निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल 6 फरवरी 2026 से 5 फरवरी 2029 तक, यानी तीन वर्षों का होगा।

बिपिनभाई पटेल गुजरात के अहमदाबाद जिले के दस्क्रोई तालुका स्थित गोटा गांव के निवासी हैं।

Diksha