Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

बिहार विधानसभा चुनावः बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट

पार्टी के वरिष्ठ नेता व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से उम्मीदवार बनाया गया है वहीं बिहार के दोनों पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराकिशोर प्रसाद व रेणु देवी को कटिहार और बेतिया से टिकट दिया गया है

Published: 15:44pm, 14 Oct 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

पहली सूची में भाजपा ने कुल 71  सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। जिसमें से 9 टिकट महिला उम्मीदवारों को दी गई। सूची के अनुसार, कई मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है, वहीं कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है ताकि युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।

सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से उम्मीदवार बनाया गया है वहीं बिहार के दोनों पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराकिशोर प्रसाद व रेणु देवी को कटिहार और बेतिया से टिकट दिया गया है। डॉ प्रेम कुमार को गया शहर से उम्मीदवारी का टिकट प्राप्त हुआ। मौजूदा स्वास्थय मंत्री मंगल पाण्डेय को सिवान से उम्मीदवार बनाया गया। कृष्ण कुमार ऋषि को बनमनखी (अजा) से टिकट मिला। राम नारायण मंडल को बांका से उम्मीदवार घोषित किया गया व नबीन कुमार को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

Diksha