Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

5 फरवरी को होगा दिल्ली में ‘भारत टैक्सी’ का भव्य शुभारंभ

‘भारत टैक्सी’ ऐप के माध्यम से तकनीक और सहकारिता का संगम देखने को मिलेगा, जो सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूती प्रदान करेगा

Published: 11:03am, 03 Feb 2026

देश के परिवहन क्षेत्र में सहकारिता के माध्यम से एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन स्थित प्लेनरी हॉल में ‘भारत टैक्सी’ का आधिकारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को आप युवा सहकार के एक्स हेंडल https://x.com/YuvaSahakar पर जाकर लाइव देख सकते है।

‘भारत टैक्सी’ के लॉन्च के साथ ही सहकारिता आधारित परिवहन मॉडल को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। यह पहल न केवल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी, बल्कि ड्राइवरों और इससे जुड़े लोगों के लिए आत्मनिर्भर रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।

कार्यक्रम दोपहर 03:00 बजे शुरू होगा, जिसमें सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि और विभिन्न राज्यों से आए हितधारक शामिल होंगे। ‘भारत टैक्सी’ ऐप के माध्यम से तकनीक और सहकारिता का संगम देखने को मिलेगा, जो सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूती प्रदान करेगा।

आयोजकों के अनुसार, ‘भारत टैक्सी’ पहल का उद्देश्य पारंपरिक टैक्सी सेवाओं को एक संगठित, पारदर्शी और सहकारिता आधारित मंच पर लाना है, ताकि यात्रियों के साथ-साथ सेवा प्रदाताओं को भी समान लाभ मिल सके।

उपयोगकर्ता ‘भारत टैक्सी’ ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बन सकते हैं।

Diksha

Recent Post