Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

भारत टैक्सी का आधिकारिक शुभारंभ जनवरी 2026 में : अमित शाह

यह पहल देश की आठ प्रमुख सहकारी संस्थाओं द्वारा प्रोत्साहित की जा रही है, जिनमें मुख्यत:  NCDC, IFFCO, NABARD, KRIBHCO, GCMMF (अमूल), NAFED, NDDB और NCEL शामिल है

Published: 12:04pm, 03 Dec 2025

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में लिखित उत्तर के माध्यम से जानकारी दी कि भारत की पहली ड्राइवर-स्वामित्व आधारित राइड-हेलिंग कोऑपरेटिव “भारत टैक्सी” का आधिकारिक शुभारंभ जनवरी 2026 में होगा। शहरी परिवहन क्षेत्र में इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

अमित शाह ने बताया कि सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड, जिसे भारत टैक्सी भी कहा जाता है, का पंजीकरण 6 जून 2025 को MSCS अधिनियम, 2002 के तहत किया गया था। यह मंच ड्राइवरों को सम्मानजनक आजीविका, पारदर्शी एवं विनियमित टैक्सी सेवाएँ और सहकारिता आधारित उद्यमिता का एक टिकाऊ शहरी मॉडल प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

यह पहल देश की आठ प्रमुख सहकारी संस्थाओं द्वारा प्रोत्साहित की जा रही है, जिनमें मुख्यत: NCDC, IFFCO, NABARD, KRIBHCO, GCMMF (अमूल), NAFED, NDDB और NCEL शामिल है।

भारत टैक्सी ने अपनी पहली सार्वजनिक उपलब्धि 10 नवंबर 2025 को दर्ज की, जब इसका सॉफ्ट लॉन्च दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गया। चालक ऐप 13 नवंबर 2025 को दिल्ली में और 26 नवंबर 2025 को राजकोट में लाइव हुआ। 25 नवंबर 2025 तक प्लेटफॉर्म पर 37,000 से अधिक ड्राइवरों ने पंजीकरण कराया।

अमित शाह ने कहा,“सहकारी मॉडल लोगों-केंद्रित, समानता-आधारित और पारदर्शी विकल्प प्रदान करता है, जो पारंपरिक राइड-हेलिंग सेवाओं के मुकाबले अधिक न्यायसंगत व्यवस्था तैयार करता है।”

Diksha