Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

सैन्टियागो में आयोजित IDF-WDS 2025 में ‘भारत संजीवनी’ को मिला ग्लोबल इनोवेशन अवॉर्ड

कार्यक्रम में श्री एस. राजीव, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, NDDB, श्री जयदेव विश्वास, मैनेजिंग डायरेक्टर, झारखण्ड मिल्क फेडरेशन सहित NDDB के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे

Published: 12:35pm, 25 Nov 2025

चिली की राजधानी सैंटियागो में हाल ही में सम्पन्न हुए IDF-WDS 2025 में भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड और झारखंड मिल्क फेडरेशन के संयुक्त CSR उपक्रम “भारत संजीवनी” ने वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। कार्यक्रम को सस्टेनेबल फार्मिंग प्रैक्टिसेज – इनोवेशन इन एनिमल केयर इन फार्मिंग श्रेणी में ग्लोबल इनोवेशन अवॉर्ड प्रदान किया गया।

भारत संजीवनी का टेक-एनेबल्ड वेटरनरी मॉडल एआई-आधारित डायग्नोस्टिक्स और मोबाइल तकनीक का उपयोग कर छोटे एवं सीमांत पशुपालकों को बेहतर पशु-चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराता है। इस मॉडल ने पशु स्वास्थ्य सुधार और दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

समिट के दौरान यह पुरस्कार NDDB के चेयरमैन एवं INC-IDF के नेशनल सेक्रेटरी डॉ. मीनेष शाह ने BFIL की ओर से प्राप्त किया।

आज आनंद में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. शाह ने यह पुरस्कार BFIL, हैदराबाद की टीम को सौंपा। टीम का नेतृत्व श्री किशोर संबासिवम, हेड – पीपल प्रैक्टिसेज एवं कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी, कर रहे थे। उनके साथ डॉ. प्रेम नाथ सिंह, चीफ मैनेजर – CSR, तथा श्री असद अहमद, लीड – CSR एवं डेवलपमेंट इनिशिएटिव्स, उपस्थित थे।

कार्यक्रम में श्री एस. राजीव, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, NDDB, श्री जयदेव विश्वास, मैनेजिंग डायरेक्टर, झारखण्ड मिल्क फेडरेशन सहित NDDB के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

सभी प्रतिभागियों ने JMF, BFIL और इंडसइंड बैंक लिमिटेडके बीच लंबे समय से चल रही मजबूत साझेदारी की सराहना की। इस साझेदारी के माध्यम से भारत संजीवनी कार्यक्रम डेयरी किसानों को सुलभ, प्रभावी और घर-घर पशु-चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को लगातार पूरा कर रहा है।

Diksha