Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

असम सरकार ने लॉन्च किया CM-FLIGHT, युवाओं को विदेशी भाषाओं के साथ मिलेगा ग्लोबल रोजगार का अवसर

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बैच के 24 प्रशिक्षु जापानी भाषा की JFT-Basic परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चुके हैं

Published: 15:35pm, 01 Sep 2026

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री फॉरेन लैंग्वेज इनिशिएटिव फॉर ग्लोबल ह्यूमन टैलेंट (CM-FLIGHT) कार्यक्रम की शुरुआत की। इस राज्य स्तरीय पहल का उद्देश्य युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर भारत और विदेशों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बैच के 24 प्रशिक्षु जापानी भाषा की JFT-Basic परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अब इस पहल को राज्य के अधिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक विस्तारित करेगी तथा कम से कम 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत में जापानी कंपनियों की बढ़ती मौजूदगी और विदेशों में कुशल मानव संसाधन की मांग को देखते हुए प्रशिक्षित असमिया युवाओं के लिए रोजगार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। इसी उद्देश्य से शिक्षा और कौशल विकास विभाग मिलकर शैक्षणिक संस्थानों में इस कार्यक्रम को बढ़ावा देंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) भी इस पहल के तहत कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके अनुसार CM-FLIGHT असम के युवाओं को वैश्विक रोजगार बाजार के लिए तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

YuvaSahakar Desk