Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

एयरपोर्ट सेक्टर में अप्रेंटिसशिप का मौका, AAI ने मांगे आवेदन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के उत्तर पूर्वी क्षेत्र, गुवाहाटी ने 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है

Published: 13:11pm, 09 Jul 2026

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय मुख्यालय, उत्तर पूर्वी क्षेत्र, गुवाहाटी ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवारों को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों पर एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह अवसर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो एयरपोर्ट सेक्टर में तकनीकी अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में चार वर्षीय नियमित बीई या बीटेक डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में तीन वर्षीय नियमित डिप्लोमा जरूरी है। वहीं ट्रेड या आईटीआई अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में NCVT मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए।

इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने वर्ष 2024 या उसके बाद अपनी डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई पूरी की हो। वर्ष 2024 से पहले पास हुए अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मासिक वजीफा दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जिसमें 8,850 रुपये एएआई और 6,150 रुपये सरकार की DBT सहायता से दिए जाएंगे। डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जिसमें 6,550 रुपये एएआई और 5,450 रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 9,600 रुपये मासिक स्टाइपेंड तय किया गया है।

Jitendra