Trending News

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

आनंद जैन बने लद्दाख के नए पुलिस महानिदेशक

यह व्यवस्था तत्कालीन डीजीपी मुकेश सिंह के मणिपुर पुलिस महानिदेशक के पद पर स्थानांतरण के बाद की गई थी

Published: 13:12pm, 24 Jun 2026

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वर्ष 1999 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आनंद जैन ने के.के. शर्मा का स्थान लिया है, जो 22 मई 2026 से इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। यह व्यवस्था तत्कालीन डीजीपी मुकेश सिंह के मणिपुर पुलिस महानिदेशक के पद पर स्थानांतरण के बाद की गई थी।

मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवासी आनंद जैन जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने एसपी ईस्ट श्रीनगर, एसएसपी जम्मू, डीआईजी राजौरी-पुंछ, निदेशक सतर्कता आयोग, निदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) तथा जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस बल के महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। अपने लंबे प्रशासनिक और पुलिस सेवा अनुभव के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व, कार्यकुशलता और साहस का परिचय दिया है।

आनंद जैन को पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस पदक (वीरता), पुलिस पदक (मेधावी सेवा) और राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनकी नियुक्ति को लद्दाख में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

YuvaSahakar Desk