Trending News

PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 1 बजे तक 61.11 % मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे वोट, 1 बजे तक 61.11 % मतदान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका, बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

ASCOF और BBSSL के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

इस अवसर पर असम सरकार के अपर रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां विनोद कुमार अग्रवाल, एस्कोफ के अध्यक्ष मणि माधव महंत तथा बीबीएसएसएल के सहकारी सेवाएं प्रमुख जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति रही

Published: 16:24pm, 12 Jan 2026

असम में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ASCOF और बीबीएसएसएल (BBSSL) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू असम सरकार के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (RCS) कार्यालय, खानापारा में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर असम सरकार के अपर रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां विनोद कुमार अग्रवाल, एस्कोफ के अध्यक्ष मणि माधव महंत तथा बीबीएसएसएल के सहकारी सेवाएं प्रमुख जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति रही।

इस साझेदारी का उद्देश्य असम में प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों के व्यवस्थित उत्पादन, खरीद और वितरण के लिए एक सहकारी-नेतृत्व वाला ढांचा स्थापित करना है, जिससे किसानों को समय पर और किफायती दरों पर बीज उपलब्ध कराए जा सकें।

इस पहल के तहत प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) और जमीनी स्तर की सहकारी संस्थाओं को बीज उत्पादन एवं वितरण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इससे न केवल बीज आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी, बल्कि किसान उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और “सहकार से समृद्धि” के विजन को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Diksha