Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बने वायुसेना के नए उप प्रमुख

एयर मार्शल दीक्षित भारतीय वायुसेना के अनुभवी लड़ाकू पायलटों में शामिल हैं

Published: 10:05am, 02 Jul 2026

भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने मंगलवार, 1 जुलाई को उप वायुसेनाध्यक्ष यानी वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने एयर मार्शल नागेश कपूर का स्थान लिया, जो 30 जून 2026 को करीब 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

एयर मार्शल दीक्षित भारतीय वायुसेना के अनुभवी लड़ाकू पायलटों में शामिल हैं। उन्हें 6 दिसंबर 1986 को वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। उनके पास विभिन्न सैन्य विमानों पर 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ और हाल में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अहम भूमिका निभाई। उप वायुसेनाध्यक्ष बनने से पहले वे सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। उन्होंने त्रि-सेवा समन्वय और वायुसेना के आधुनिकीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्व भी संभाले हैं।

YuvaSahakar Desk