Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर अब नहीं मिलेगा पेट्रोल पीवी सिंधु को BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं रैंकिंग मिली आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

NCOL और HAFED के बीच समझौता, ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

यह समझौता हैफेड बोर्ड ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेटर्स के चेयरपर्सन विजयेंद्र कुमार (IAS) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Published: 12:37pm, 04 Sep 2025

ऑर्गेनिक खेती को मज़बूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) ने हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (HAFED) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता हैफेड बोर्ड ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेटर्स के चेयरपर्सन विजयेंद्र कुमार (IAS) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

समझौते का उद्देश्य हरियाणा सहित अन्य राज्यों के उपभोक्ताओं तक प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले ऑर्गेनिक उत्पादों की उपलब्धता और वितरण सुनिश्चित करना है। दोनों संस्थाएं मिलकर चावल, आटा, दालें, मसाले और अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं की बिक्री को बढ़ावा देंगी।

अधिकारियों के अनुसार, यह पहल केंद्र और राज्य सरकार की उन योजनाओं के अनुरूप है जो ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्रित हैं।

Diksha