Trending News

आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी

दिल्ली-NCR के स्कूलों में नवंबर-दिसंबर में आउटडोर खेलों पर रोक की सलाह

दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को देखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है

Pollution Concerns Prompt Advisory to Reschedule School Sports Events in Delhi-NCR


Published: 09:23am, 16 Sep 2026

दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को देखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसमें नवंबर और दिसंबर के दौरान स्कूलों में फिजिकल स्पोर्ट्स एक्टिविटी और आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं करने की सलाह दी गई है।

यह एडवाइजरी दिल्ली के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के NCR क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के लिए भी लागू होगी। सर्दियों में दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता अक्सर गंभीर स्तर तक पहुंच जाती है। ऐसे में खुले में खेलना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।

CAQM ने कहा है कि यदि किसी स्कूल ने नवंबर या दिसंबर में स्पोर्ट्स मीट, टूर्नामेंट या दूसरी आउटडोर गतिविधियां पहले से तय कर रखी हैं तो उन्हें आगे की तारीखों के लिए पुनर्निर्धारित किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यक्रम टलने के कारण किसी छात्र को प्रतियोगिता में भाग लेने के अवसर से वंचित न होना पड़े। ऐसे आयोजनों को बाद के महीनों में कराया जा सकता है।

एडवाइजरी में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी उल्लेख किया गया है। दिल्ली-NCR में गंभीर प्रदूषण के दौरान बच्चों की आउटडोर गतिविधियों को लेकर अदालत ने चिंता जताई थी और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत बताई थी।

इससे पहले 19 नवंबर 2025 को शिक्षा मंत्रालय, NCR राज्यों, भारतीय खेल प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के साथ आपात बैठक हुई थी। प्रदूषण के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए तय किए गए उपाय इस वर्ष भी लागू रहेंगे।

Jitendra