Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

पटना के बिक्रम प्रखंड में 96 लाख रुपये की लागत से नया सब्जी सहकारी केंद्र शुरू

उद्घाटन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार मौजूद रहे, दोनों नेताओं ने बताया कि सरकार अगले दो वर्षों में राज्य के सभी 534 प्रखंडों में ऐसे केंद्र स्थापित करेगी

Published: 13:26pm, 29 Sep 2025

बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और सब्जी उत्पादन को संगठित रूप देने के लिए पटना जिले के बिक्रम प्रखंड में नया सब्जी सहकारी केंद्र का शुभारंभ किया है। यह केंद्र 10,000 वर्गफुट क्षेत्र में बनाया गया है।

इस केंद्र में 10 टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज, 20 टन का वेयरहाउस, सब्जी संग्रह केंद्र और छंटाई, ग्रेडिंग व पैकेजिंग के लिए आधुनिक शेड की व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बताया कि सरकार अगले दो वर्षों में राज्य के सभी 534 प्रखंडों में ऐसे केंद्र स्थापित करेगी।

सरकार का मानना है कि इन सहकारी केंद्रों से सब्जियों की बर्बादी रुकेगी, किसानों को उचित दाम मिलेगा और बिहटा हवाई अड्डे से सब्जियों का निर्यात भी संभव हो सकेगा। साथ ही यह पहल ग्रामीण सहकारिता को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Diksha

Recent Post