Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

कोयंबटूर में IFFCO की राज्य विपणन प्रबंधकों की अहम बैठक, किसान हितों पर रहा फोकस

विचार-विमर्श के दौरान प्रतिभागियों ने किसानों को दी जाने वाली सेवाओं में सुधार, बाजार पहुँच को मजबूत करने और कृषि विपणन से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए

Published: 11:41am, 16 Dec 2025

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने देशभर से आए राज्य विपणन प्रबंधकों की एक व्यापक बैठक का आयोजन कोयंबटूर में किया। इस बैठक का उद्देश्य किसानों के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करना और विपणन रणनीतियों को और प्रभावी बनाना रहा।

बैठक की अध्यक्षता IFFCO के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने की, जिसमें वरिष्ठ विपणन अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की विकास रणनीतियों, किसानों तक बेहतर सेवाएँ पहुँचाने, विपणन प्रभावशीलता बढ़ाने और सहकारी नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

विचार-विमर्श के दौरान प्रतिभागियों ने किसानों को दी जाने वाली सेवाओं में सुधार, बाजार पहुँच को मजबूत करने और कृषि विपणन से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में सहयोग, सामूहिक जिम्मेदारी और साझा रणनीतिक योजना के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। दिलीप संघानी ने किसान-केंद्रित समाधानों पर बल देते हुए कहा कि IFFCO समावेशी कृषि विकास और सशक्त विपणन ढांचे के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि IFFCO का उद्देश्य देश के 5 करोड़ से अधिक किसानों को बेहतर उर्वरक वितरण और सहकारी outreach के माध्यम से निरंतर समर्थन प्रदान करना है।

Diksha