Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

सतत कृषि में सहकारिता की भूमिका पर सहकारी सम्मेलन का आयोजन

इस गरिमामयी सम्मेलन में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार श्री नायब सिंह सैनी जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

Published: 11:16am, 22 Dec 2025

24 दिसम्बर को पंचकुला हरियाणा के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विज़न के अनुरूप “सतत कृषि में सहकारिता की भूमिका” विषय पर एक भव्य सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस  सम्मेलन में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार श्री नायब सिंह सैनी जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन में कृभको (KRIBHCO) के अध्यक्ष श्री वी. सुधाकर चौधरी जी, कृभको के निदेशक मंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी तथा सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रहेगी।

यह सम्मेलन सहकारिता के माध्यम से सतत कृषि को बढ़ावा देने, किसानों के कल्याण तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए साझा दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Diksha