Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

आरबीआई की सख्ती, शंकर राव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक का लाइसेंस किया रद्द

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महाराष्ट्र स्थित शंकर राव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह फैसला 11 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो गया। अब यह बैंक किसी भी प्रकार की बैंकिंग गतिविधि नहीं कर सकेगा। आरबीआई के अनुसार, बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी है और न ही आय की संभावनाएं।

These pro-growth policies are expected to aid the February repo rate cut and reverse the recent slowdown in India’s real GDP growth.


Published: 14:31pm, 15 Apr 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महाराष्ट्र स्थित शंकर राव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह फैसला 11 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो गया। अब यह बैंक किसी भी प्रकार की बैंकिंग गतिविधि नहीं कर सकेगा।

आरबीआई के अनुसार, बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी है और न ही आय की संभावनाएं। यह बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के विभिन्न प्रावधानों का पालन नहीं कर पा रहा था। बैंक अधिनियम की धारा 11(1), 22(3)(ए) से लेकर 22(3)(ई) तक के उल्लंघन के कारण यह कदम उठाया गया। लाइसेंस रद्द होने के बाद बैंक अब धारा 5(बी) के अंतर्गत परिभाषित ‘बैंकिंग कार्य’ जैसे जमा स्वीकार करना और उनकी वापसी करना सहित किसी भी बैंकिंग गतिविधि को जारी नहीं रख सकता।

रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र राज्य की सहकारी समितियों से बैंक के परिसमापन (लिक्विडेशन) की प्रक्रिया शुरू करने और एक लिक्विडेटर नियुक्त करने का अनुरोध किया है। आरबीआई ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए लिया गया है, क्योंकि मौजूदा वित्तीय स्थिति में बैंक उनकी पूरी जमा राशि लौटाने में असमर्थ है।

हालांकि, डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के तहत प्रत्येक जमाकर्ता को अधिकतम 5 लाख रुपये तक की बीमा राशि प्राप्त होगी। आरबीआई के अनुसार, 99.72% जमाकर्ता इस पूरी राशि के पात्र हैं। 31 मार्च, 2025 तक DICGC पहले ही 47.89 करोड़ रुपये की बीमित राशि का भुगतान कर चुका है।

इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि भारतीय रिजर्व बैंक वित्तीय प्रणाली की पारदर्शिता, जवाबदेही और जमाकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

YuvaSahakar Team

Recent Post