Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

FIFA World Cup 2026: काई हावर्ज के दो गोल से जर्मनी का पहली बार शिरकत रहे कुरासाओ पर बड़ी जीत से आगाज

चार बार की चैंपियन जर्मनी ने पहली बार शिरकत कर रही कुरासाओ को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप ई के मैच में 7-1 से हरा कर बड़ी जीत के साथ आगाज किया। जर्मनी के स्ट्राइकर काई हावर्ज दोनों हाफ के ठीक पहले एक एक एक गोल कर मैन ऑफ द मैच रहे।

काई हावर्ज के दो तथा फेलिक्स नेमचा, निको श्लोटरबैक, जमाल मुसाइला, नथाइनल ब्राउन और डेनिज अंदव के एक एक गोल से चार बार की चैंपियन जर्मनी ने पहली बार शिरकत कर रही कुरासाओ को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप ई के मैच में 7-1 से हरा कर बड़ी जीत के साथ आगाज किया। जर्मनी के स्ट्राइकर काई हावर्ज दोनों हाफ के ठीक पहले एक एक एक गोल कर मैन ऑफ द मैच रहे। चीफ कोच जूलियन नगेलसमन अपने मार्गदर्शन में जर्मनी के बड़ी जीत से आगाज करने पर बेशक बहुत खुश होंगे।

फ्लोरियन विर्ज के साथ बेहतरीन तालमेल से आगे बढ़ उनसे मिली गेंद को बॉक्स के भीतर पहुंच कर फेलिक्स नेमचा ने मैच के छठे मिनट में ही गोल दाग कर जर्मनी का खाता खोला। लिवानो कोमांशिया ने 21 वें मिली जर्मनी की रक्षापंक्ति की चूक का लाभ उठा कर बहुत ही नफासत से गेंद को गोल में डाल कर कुरासाओ को एक एक की बराबरी दिला दी। निको श्लोटरबैक ने कॉर्नर किक पर सिर से 38 वें मिनट में गोल कर जर्मनी को 2-1 से आगे कर दिया। काई हावर्ज ने पहला हाफ खत्म होने से ठीक पहले हाफ इंजुरी टाइम खत्म होने से ठीक पहले मिली पेनल्टी किक पर गोल कर जर्मनी को हाफ टाइम तक 3-1से आगे कर दिया।

कुरासाओ के रिचले बाजोइर ने बॉक्स के अंदर नेमचा को पहले हाफ में इंजुरी टाइम से ठीक पहले गिराने पर जर्मनी को पेनल्टी किक मिली थी। जमाल मुसाइला ने जोशुआ किमिच के कुराकाओ की रक्षापंक्ति को छका दिए बेहतरीन पास पर दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में गोल कर जर्मनी को 4-1 से आगे कर पूरी तरह उसकी मैच पर पकड़ बना दी। अपने करियर का पहला विश्व कप मैच खेल रहे नथाइनल ब्राउन ने मैच के 68 वें मिनट में गजब की वॉली लगा गोल कर जर्मनी को 5-1 से आगे कर दिया। डेनिज अंदव ने बाइ गोल कर जर्मनी को 6-1 से आगे कर दिया। काई हावर्ज ने खेल खत्म होने से दो मिनट पहले मैच का अपना दूसरा गोल कर जर्मनी को 7-1 के अंतर से मैच जिता दिया।

जर्मनी के कोच जूलियन नगेलसमन ने अपनी टीम की बड़ी जीत पर कहा, ‘ हमारे बढ़त लेने के बाद कुरासाओ के मैच में बराबरी पाने के बाद हमें मैच में वापसी में कुछ ही मिनट लगे। मैं यह देखने को बेताब हूं कि आगे चल उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। जीत से आगाज करना अहम होता है हमें खुशी है कि हम ऐसा करने में कामयाब रहे।‘

आइवरी कोस्ट ने इक्वेडोर को दी शिकस्त

बदलू स्ट्राइकर अमाद डियालो के आखिरी मिनट में दागे इकलौते गोल की बदौलत आइवरी कोस्ट ने इक्वेडोर को ग्रुप ई के मैच में 1-0 से हरा कर अपना अभियान शानदार ढंग से शुरू किया। एक समय मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा लेकिन अमाद डियालो ने 90वें मिनट में बॉक्स के ठीक ऊपर से गोल दाग कर आइवरी कोस्ट को फिलाडेल्फिया स्टेडियम में ऐसी यादगार जीत दिलाई की उसके प्रशंसक झूम उठे। भले ही पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन यह खासा रोचक रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों को मौके मिले लेकिन कोई भी इसे शुरू में भुनाने में नाकाम रही। धीरे धीरे आइवरी कोस्ट ने मैच पर अपनी पकड़ बनाई और गेंद अपने कब्जे में रखी। मैच के अंतिम मिनट में अमाद ने अंतत: बेहतरीन गोल कर आइवरी कोस्ट को मैच जिता दिया। आइवरी कोस्ट के लिए मैच का इकलौता व विजयदाई गोल करने वाले अमाद डियालो ने कहा, ‘हमें इस जीत की बहुत जरूरत थी। हमें अपने ग्रुप में अभी दो मैच और खेलने हैं और हमें इनमें जीत की सोच के साथ उतरना होगा। हमें एकाग्र रहना होगा।‘

जापान ने नीदरलैंड से मैच ड्रॉ कराया

दाइजी कमादा के अंतिम पूर्व मिनट पर कॉर्नर पर दागे गोल से जापान ने मजबूत नीदरलैंड को ग्रुप एफ का अपना मैच दो दो गोल से ड्रॉ खेल अंक बांटने को मजबूर कर दिया। जापान के जीवट की तारीफ करनी होगी उसने मैच में दो बार पिछड़ने के बाद बराबरी हासिल कर मैच ड्रॉ कराया। नीदरलैंड के लिए वर्जिल वान दिक और क्राइसेंशियो समरविले ने और जापान के लिए कितो नाकामुरा और दाइजी कमादा ने एक एक गोल किया। नीदरलैंड और जापान के बीच मैच में दोनों टीमों ने पहले हाफ में एक दूसरे की ताकत को आंकने की ही कोशिश की और इस दौरान कोई गोल नहीं हुआ।

वर्जिल वान जिक ने डलास स्टेडियम में मैच के 50 वें मिनट में रेन ग्रावेबर्क के क्रॉस पर गोल कर नीदरलैंड का खाता खोला। कितो नाकामुरा ने सात मिनट बाद बेहतरीन गोल कर जापान को एक एक की बराबरी दिला। तेज तर्रार विंगर समरविले ने तिरछा लहराता शॉट लगा 64वें मिनट में गोल कर जब नीदरलैंड को  फिर 2-1 से आगे कर दिया तो वह पहली जीत की ओर बढ़ता लगा। जापान ने हिम्मत नहीं हारी। खेल खत्म होने से मिनट भर पहले मिले कॉर्नर पर कमाडा ने बेहतरीन गोल कर जापान को दो दो की बराबरी दिला मैच में एक अंक भी दिला दिया।पहले हाफ में नीदरलैंड के डानयल मोलन अैर जापान के गोलरक्षक जियोज सुजुकी के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। जापान के गोलरक्षक सुजुकी ने पहले हाफ में नीदरलैड के काडी गकपो के दनदनाते शाट को रोक कर उन्हें गोल करे से रोका। जापान की टीम नीदरलैंड की मजबूत टीम के सामने दबाव में नहीं आई। जापान के लिए पहले हाफ में नाकामुरा और आयासी उईदा ने गोल कर अच्छे हमले बोले।

स्वीडन की टीम टयूनीशिया को हरा ग्रुप एफ में शीर्ष पर पहुंची

यासीन अयारी के दो और अलेक्जेंडर इसाक , विक्टर गयोकर्स , मैथायस स्वेनबर्ग के एक एक गोल की बदौलत स्वीडन ने टयूनीशिया पर 5-1 से जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। कोच ग्राहम पोटर्स के मार्गदर्शन में स्वीडन इस बड़ी जीत के साथ जापान और नीदरलैंड को पीछे छोड़ कर ग्रुप एफ में शीर्ष पर पहुंच गई। स्वीडन के लिए यासीन अयारी, जर्मनी के काई हावर्ज और अमेरिका के फ्लोरियन बोलोगन दो दो गोल कर मौजूदा संस्करण गोल्डन-बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि स्वीडन के लिए दो गोल दागने वाले यासीन अयारी के पिता का जन्म टयूनीशिया में हुआ था। यासीन अयारी ने  मैच के सातवें मिनट में बॉक्स के बाहर से  दनदनाता शॉट जमा गोल कर मोंटरे स्टेडियम में सोमवार सुबह स्वीडन का खाता खोला। अलेक्जेंडर इसाक ने 30वें मिनट में अपने साथी स्ट्राइकर विक्टर गयोकर्स के बढ़िया पास पर दनदनाते शॉट से गोल कर स्वीडन की बढ़त 2-0 कर दी। उस्ताद साबरी लमोची के मार्गदर्शन वाली टयूनीनिया के ओमर रेकिक ने हनीबल मेजबरी के बेहतरीन पास पर मैव के 43 वें मिनट में गेंद को संभाल कर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।

स्वीडन की टीम दूसरे हाफ में पूरी तरह छाई रही। गयोकर्स ने टयूनीशिया के गोल के बाहर मिली गेंद  संभाल मैच के 59 वें मिनट में गोल कर स्वीडन को 3-1से आगे कर दिया। मैथायस सायनबर्ग ने खेल खत्म होने से छह मिनट पहले मौका ताड़ कर गोल कर स्वीडन को 4-1 से आगे कर दिया। अयारी ने खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम में अपना मैच का दूसरा और आखिरी गोल कर स्वीडन को 5-1 से मैच जिता कर ही दम लिया।

YuvaSahakar Team