Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

GSRTC में 8,917 पदों पर भर्ती, 5 जुलाई तक करें आवेदन

भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा

Published: 11:49am, 15 Jun 2026

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है। निगम ने कंडक्टर और ड्राइवर के कुल 8,917 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 4,318 पद कंडक्टर और 4,599 पद ड्राइवर के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कंडक्टर पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान, आरटीओ द्वारा जारी वैध कंडक्टर लाइसेंस और बैज होना चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर और महिला अभ्यर्थियों की 158 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। कंडक्टर पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है, जबकि ड्राइवर पद के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 22,000 से 28,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले OJAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। GSRTC की इस भर्ती को राज्य में परिवहन क्षेत्र की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जा रहा है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

ऑफिशियल वेबसाइट: ojas.gujarat.gov.in
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2026।

YuvaSahakar Desk