Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

UPSSSC भर्ती 2026: प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 295 पदों पर आवेदन 16 जून से शुरू

भर्ती अभियान के तहत प्लाटून कमांडर के 52 और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पदों को भरा जाएगा

Published: 11:34am, 15 Jun 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के कुल 295 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 10-परीक्षा/2026 के तहत निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से किए जा सकेंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 16 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

भर्ती अभियान के तहत प्लाटून कमांडर के 52 और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 243 पदों को भरा जाएगा। आवेदन के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) उत्तीर्ण की हो।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले PET-2025 स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में स्थान दिया जाएगा।

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन पत्र भरते समय अधिकांश जानकारी PET-2025 के रिकॉर्ड से स्वतः भर जाएगी। अभ्यर्थियों को केवल आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

YuvaSahakar Desk