Trending News

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पास पहुंचा नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल-टनल, 7 KM लंबी, 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन जॉइंट रिसर्च और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को बढ़ावा के लिए बीआईटी, मेसरा और आईआईटी कानपुर ने किया MoU साइन 19 नवंबर को नई दिल्ली में होगा इंडियन कोऑपरेटिव समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 गंगटोक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने व्हाइट रिवोल्यूशन 2.0 के तहत पांच नवगठित डेयरी सहकारी समितियों को सौंपे पंजीकरण प्रमाणपत्र AMSTCON-2026 में NDDB के वैज्ञानिक डॉ. विजय बाहेकर को शोध प्रस्तुति के लिए मिला तृतीय पुरस्कार, डेयरी पशुओं में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर शोध को मिली पहचान दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पास पहुंचा नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल-टनल, 7 KM लंबी, 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन जॉइंट रिसर्च और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को बढ़ावा के लिए बीआईटी, मेसरा और आईआईटी कानपुर ने किया MoU साइन 19 नवंबर को नई दिल्ली में होगा इंडियन कोऑपरेटिव समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 गंगटोक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने व्हाइट रिवोल्यूशन 2.0 के तहत पांच नवगठित डेयरी सहकारी समितियों को सौंपे पंजीकरण प्रमाणपत्र AMSTCON-2026 में NDDB के वैज्ञानिक डॉ. विजय बाहेकर को शोध प्रस्तुति के लिए मिला तृतीय पुरस्कार, डेयरी पशुओं में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर शोध को मिली पहचान

डीएलडी सहकारी समिति में ऋण सीमा 3 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपये

दिल्ली के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (आरसीएस) ने डीएलडी कोऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के उपनियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है, इसके बाद सोसाइटी के सदस्यों के लिए अधिकतम ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है

Published: 13:08pm, 04 Nov 2026

दिल्ली के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (आरसीएस) ने डीएलडी कोऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के उपनियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके बाद सोसाइटी के सदस्यों के लिए अधिकतम ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। दिल्ली सरकार के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में इस संशोधन की जानकारी दी गई। मंजूरी के बाद सोसाइटी के उपनियम संख्या 34 में बदलाव प्रभावी होगा। संशोधित प्रावधान के अनुसार, अब सोसाइटी की प्रबंध समिति अपने सदस्यों को अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण स्वीकृत कर सकेगी। इससे पहले ऋण की अधिकतम सीमा 3 लाख रुपये निर्धारित थी।

हालांकि, बढ़ी हुई ऋण सीमा के साथ पहले से निर्धारित वित्तीय शर्तें लागू रहेंगी। किसी सदस्य को दिया जाने वाला ऋण उसके मूल वेतन के दस गुना या उसकी चुकता शेयर पूंजी के मूल्य के दस गुना से अधिक नहीं होगा। इन दोनों में जो राशि कम होगी, वही अधिकतम पात्र ऋण राशि मानी जाएगी।

इसके अलावा, प्रबंध समिति को प्रत्येक ऋण के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार पर्याप्त जमानत या प्रतिभूति लेना अनिवार्य होगा। इससे सोसाइटी के वित्तीय हितों और ऋण वसूली व्यवस्था को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

यह संशोधन सोसाइटी द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत आवेदन के आधार पर सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, दिल्ली की मंजूरी से किया गया है। नई व्यवस्था से पात्र सदस्यों को अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए पहले की तुलना में अधिक ऋण सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Jitendra