Trending News

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पास पहुंचा नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल-टनल, 7 KM लंबी, 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन जॉइंट रिसर्च और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को बढ़ावा के लिए बीआईटी, मेसरा और आईआईटी कानपुर ने किया MoU साइन 19 नवंबर को नई दिल्ली में होगा इंडियन कोऑपरेटिव समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 गंगटोक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने व्हाइट रिवोल्यूशन 2.0 के तहत पांच नवगठित डेयरी सहकारी समितियों को सौंपे पंजीकरण प्रमाणपत्र AMSTCON-2026 में NDDB के वैज्ञानिक डॉ. विजय बाहेकर को शोध प्रस्तुति के लिए मिला तृतीय पुरस्कार, डेयरी पशुओं में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर शोध को मिली पहचान दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पास पहुंचा नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल-टनल, 7 KM लंबी, 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन जॉइंट रिसर्च और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को बढ़ावा के लिए बीआईटी, मेसरा और आईआईटी कानपुर ने किया MoU साइन 19 नवंबर को नई दिल्ली में होगा इंडियन कोऑपरेटिव समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 गंगटोक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने व्हाइट रिवोल्यूशन 2.0 के तहत पांच नवगठित डेयरी सहकारी समितियों को सौंपे पंजीकरण प्रमाणपत्र AMSTCON-2026 में NDDB के वैज्ञानिक डॉ. विजय बाहेकर को शोध प्रस्तुति के लिए मिला तृतीय पुरस्कार, डेयरी पशुओं में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर शोध को मिली पहचान

इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1,500 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है

Published: 11:20am, 04 Nov 2026

बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस के 1,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाना होगा।

इंडियन बैंक की ओर से यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत की जा रही है। कुल 1,500 रिक्तियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निकाली गई हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपने राज्य में उपलब्ध पदों की संख्या और संबंधित शर्तों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लेनी चाहिए। भर्ती का नोटिफिकेशन 4 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी गई है।

अप्रेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के दौरान हर महीने 12,300 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये प्लस जीएसटी निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन में भर्ती से संबंधित लिंक खोलना होगा। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।

YuvaSahakar Desk