Trending News

NCDFI के निदेशक नियुक्त होने पर अशोकभाई चौधरी का सम्मान अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह NCDFI के निदेशक नियुक्त होने पर अशोकभाई चौधरी का सम्मान अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के तहत पे-लेवल-6 में आता है

Published: 09:30am, 27 Oct 2026

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) देशभर में स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 25 नवंबर तक रेलवे के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने रविवार को इस संबंध में विज्ञापन जारी किया है।

आरआरबी अजमेर करेगा भर्ती परीक्षा का आयोजन

स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड, अजमेर को सौंपी गई है। अजमेर बोर्ड भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्य नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा। खास बात यह है कि रेलवे भर्ती बोर्ड पहली बार स्टेशन मास्टर के पदों के लिए अलग से केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी कर रहा है। इससे पहले इन पदों पर भर्ती गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की स्नातक स्तर की भर्ती प्रक्रिया के तहत की जाती थी।

भर्ती की विस्तृत अधिसूचना में अलग-अलग रेलवे भर्ती बोर्ड के अंतर्गत आने वाले पदों की संख्या स्पष्ट की जाएगी। इसके साथ ही शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी अन्य शर्तों की जानकारी भी दी जाएगी।

सातवें वेतन आयोग के तहत मिलेगा वेतन

स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के तहत पे-लेवल-6 में आता है। रेलवे प्रशासन वर्ष 2019 के बाद पहली बार स्टेशन मास्टर के इतने बड़े स्तर पर पदों को भरने जा रहा है। इससे पहले आयोजित कई भर्तियों में पदों की संख्या 1,000 से कम रही थी।

ऐसे में रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर सकेंगे।

25 नवंबर तक करना होगा आवेदन

स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। इससे उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन संबंधी जरूरी निर्देशों की जानकारी मिल सकेगी।

YuvaSahakar Desk