केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिल्ली-एनसीआर के सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में ‘Facilitating School-to-Work Transition’ विषय पर चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का उद्देश्य स्कूली शिक्षा को कौशल, उच्च शिक्षा और रोजगार से बेहतर तरीके से जोड़ना है।
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव टी. के. अनिल कुमार ने सम्मेलन में चार प्रमुख प्राथमिकताएं बताईं। इनमें प्रौद्योगिकी, डिजिटल सुरक्षा और कौशल; डिजाइन, रचनात्मकता और नवाचार; राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क के जरिए कौशल की मान्यता; तथा करियर मार्गदर्शन और समान अवसर शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि स्कूल से उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार तक छात्रों का संक्रमण सहज होना चाहिए, ताकि वे अपनी रुचि और क्षमता के आधार पर बेहतर निर्णय ले सकें।
दो दिवसीय सम्मेलन में स्कूल प्रमुख, शिक्षक, उद्योग विशेषज्ञ और नीति निर्माता भविष्य के रोजगार की जरूरतों तथा छात्रों को नई परिस्थितियों के लिए तैयार करने के तरीकों पर चर्चा किया।


