भारत और श्रीलंका के बीच सहकारिता क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम समझौता हुआ है। नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL) और श्रीलंका की COOPFED ने आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति को सुगम बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य भारत से श्रीलंका को जरूरी खाद्य commodities की नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
इस MoU से दोनों देशों की सहकारी संस्थाओं के बीच व्यापार और व्यावसायिक सहयोग के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। इसके जरिए श्रीलंका में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
समझौते के अवसर पर श्रीलंका के व्यापार, वाणिज्य, खाद्य सुरक्षा एवं सहकारी विकास मंत्री संत झा और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा मौजूद रहे।
इस पहल से श्रीलंका के उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता को समर्थन मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह भारत और श्रीलंका के बीच व्यापारिक एवं आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने में भी योगदान दे सकती है।
यह समझौता भारत के व्यापक ‘सहकार से समृद्धि’ विजन को भी आगे बढ़ाता है और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा देने में सहकारी संस्थाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है। NCEL और COOPFED के बीच हुआ यह MoU भारत और श्रीलंका के बीच सहकारिता आधारित सहयोग को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


