Trending News

मनु भाकर एशियन गेम्स के 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं IIT बॉम्बे ने साहिल सुसाइड केस के लिए 10 सदस्यीय जांच पैनल बनाया, हफ्ते भर में पैनल देगा रिपोर्ट महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं, 321 मैचों में किया भारत का प्रतिनिधित्व नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेरिका की बड़ी मदद, 31 मिलियन डॉलर और देने का ऐलान बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला मनु भाकर एशियन गेम्स के 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं IIT बॉम्बे ने साहिल सुसाइड केस के लिए 10 सदस्यीय जांच पैनल बनाया, हफ्ते भर में पैनल देगा रिपोर्ट महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं, 321 मैचों में किया भारत का प्रतिनिधित्व नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेरिका की बड़ी मदद, 31 मिलियन डॉलर और देने का ऐलान बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला

लखनऊ में भी शुरू हुई भारत टैक्सी की सेवाएं, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का भी हुआ शुभारंभ

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी सेवा और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया।

Uttar Pradesh Unveils Cooperative Initiatives for Farmers and Taxi Drivers


Published: 15:09pm, 23 Sep 2026

सहकारिता आधारित भारत टैक्सी की सेवाएं अब लखनऊ में भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी सेवा और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल के साथ सहकारिता विभाग के उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर (UPCDC) ऐप की भी शुरुआत की गई। इस अवसर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, लखनऊ मेट्रो, लखनऊ पुलिस और भारत टैक्सी के बीच एमओयू भी हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान कल्याण, मजबूत सहकारिता, सुगम परिवहन और महिला सशक्तिकरण को सरकार की विकास पहलों से जोड़ते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, वाहन चालकों और आम नागरिकों के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम से पहले अपने संदेश में उन्होंने किसानों की खुशहाली, सहकारिता की शक्ति और सुगम परिवहन को इन पहलों का प्रमुख उद्देश्य बताया था।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण 6 प्रतिशत प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराने का प्रावधान है। योजना के लिए 384 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और पांच वर्षों में करीब पांच लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी को सहकारिता आधारित परिवहन व्यवस्था के विस्तार से जुड़ी पहल के रूप में प्रस्तुत किया। राज्य में इससे करीब 50 हजार चालक जुड़ने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाणपत्र और कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए जाने का प्रावधान रखा गया।

Jitendra

Recent Post