Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

Jharkhand में Medha Dairy दुग्ध उत्पाद ब्रांड को मिलेगा बढ़ावा, सरकारी कार्यालयों के बाहर स्थापित होंगे मेधा बूथ

शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के बाहर दुग्ध ‘ब्रांड' के अस्थायी ‘बूथ' छात्रों को अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की एक किस्म प्रदान करेंगे.

Published: 10:45am, 23 Jan 2025

झारखंड (Jharkhand) में प्रशासन की तरफ से मेधा (Medha Dairy) ब्रांड के दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए राज्य भर के सरकारी दफ्तरों के बाहर मेधा डेयरी बूथ (Medha Dairy Booth) स्थापित किए जाएंगे. राज्य के स्वामित्व वाली डेयरी ‘मेधा’ ब्रांड (Medha Dairy Brand)  झारखंड मिल्क फेडरेशन (JMF) का एक हिस्सा है. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के सहयोग से JMF राज्य में डेयरी विकास कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है.

झारखंड सरकार (Jharkhand Government) में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) ने कहा कि वह सरकार (Jharkhand) से ‘बूथ’ (Medha Dairy) स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह करेंगी. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के बाहर ‘मेधा डेयरी’ (Medha Dairy) के लिए अस्थायी ‘बूथ’ भी स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि विभाग का मानना ​​है कि स्कूली बच्चे ‘ब्रांड’ को बढ़ावा देने के लिए एक सशक्त माध्यम हो सकते हैं.

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के बाहर दुग्ध ‘ब्रांड’ के अस्थायी ‘बूथ’ छात्रों को अपने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की एक किस्म प्रदान करेंगे. मंत्री ने रांची के मांडर, चान्हो और बेड़ो में ‘मेधा डेयरी बूथ’ खोलने का भी निर्देश दिया. तिर्की ने ग्रामीण समुदायों को जोड़ने, रोजगार के अवसर पैदा करने तथा विभाग को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करने के लिए महासंघ के साथ-साथ एक डेयरी सहकारी समिति की स्थापना का भी सुझाव दिया.

YuvaSahakar Desk