Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

यूपी होम गार्ड PET 2026 स्थगित, भारी बारिश के चलते 14 सितंबर से नहीं होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अब 14 सितंबर का कार्यक्रम मान्य नहीं रहेगा

Published: 15:50pm, 11 Sep 2026

: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 14 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश और कई परीक्षा केंद्रों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने इसे अगले आदेश तक टाल दिया है।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अब 14 सितंबर का कार्यक्रम मान्य नहीं रहेगा। नई परीक्षा तिथि मौसम और केंद्रों की स्थिति सामान्य होने के बाद घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित शेड्यूल और आगे के निर्देशों के लिए केवल UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

गौरतलब है कि इससे पहले बोर्ड ने PET की तिथि 8 सितंबर से बढ़ाकर 14 सितंबर की थी। हालांकि, लगातार बारिश के कारण कई जिलों में परीक्षा केंद्र जलमग्न हो गए, जिसके चलते अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा के सुचारु आयोजन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

UPPRPB ने यह भी संकेत दिया है कि संशोधित परीक्षा तिथि घोषित होने पर नया एडमिट कार्ड या अपडेटेड परीक्षा निर्देश जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारियां नई सूचना जारी होने के बाद ही देखनी चाहिए।

YuvaSahakar Desk