Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

CSIR-UGC NET जून 2026 का रिजल्ट जारी

एनटीए इससे पहले 29 अगस्त को परीक्षा की फाइनल आंसर-की और स्कोर जारी कर चुका था

Published: 11:55am, 11 Sep 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च–यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (CSIR-UGC NET) जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और रैंक देख सकते हैं।

इस वर्ष CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,50,057 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पांच विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

एनटीए इससे पहले 29 अगस्त को परीक्षा की फाइनल आंसर-की और स्कोर जारी कर चुका था। अब अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार कर घोषित किए गए हैं। सभी पांच विषयों की फाइनल आंसर-की भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से देख सकते हैं।

CSIR-UGC NET परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर के पद तथा पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है।

रिजल्ट या परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही csirnet@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

YuvaSahakar Desk