Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड में PCS परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, कुल 67 पदों पर आवेदन

आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी

Published: 09:00am, 11 Sep 2026

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, UKPSC अपर पीसीएस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है।

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए करेक्शन विंडो 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी।

शैक्षणिक योग्यता

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी शर्तों को ध्यान से जांच लें।

आयु सीमा

इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

UKPSC Upper PCS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट pscuk.net.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए How to Apply लिंक पर क्लिक करने के बाद Apply Now के विकल्प का चयन करना होगा।

इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। सभी जानकारी भरने और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार को अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लेना चाहिए।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk