Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश पुलिस में 7,500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से आवेदन शुरू

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे

Published: 17:10pm, 10 Sep 2026

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आरक्षक (कॉन्स्टेबल) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में कुल 7,500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 7,500 पदों में से 6,800 पद कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 700 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) में कॉन्स्टेबल जीडी के लिए आरक्षित हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 11 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, लिखित परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 से किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा। सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान के साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी MPESB के आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk