Trending News

एअर इंडिया हादसे के बाद DGCA सख्त, अब सभी पायलटों का होगा डोप टेस्ट सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को होगी काशी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन बनाने की मंजूरी दी सत्य निकेतन हादसा: दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज गए कॉन्ट्रैक्टर और PG ऑपरेटर शेख हसीना की बेटी ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख पद से दिया इस्तीफा एअर इंडिया हादसे के बाद DGCA सख्त, अब सभी पायलटों का होगा डोप टेस्ट सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को होगी काशी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन बनाने की मंजूरी दी सत्य निकेतन हादसा: दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज गए कॉन्ट्रैक्टर और PG ऑपरेटर शेख हसीना की बेटी ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

UPSSSC PET 2026: परीक्षा का शेड्यूल जारी

लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) समेत कई ग्रुप-सी भर्तियों के लिए PET स्कोर जरूरी होता है

Published: 13:05pm, 10 Sep 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UP PET 2026 की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) समेत कई ग्रुप-सी भर्तियों के लिए PET स्कोर जरूरी होता है।

परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी। हर दिन दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में OMR शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

अभ्यर्थी परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। PET के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

UP PET 2026 में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसके लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, संविधान, सामान्य विज्ञान, हिंदी, गणित, रीजनिंग, करेंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों से आएंगे।

UP PET का स्कोर परिणाम जारी होने की तारीख से एक वर्ष तक मान्य रहता है। इस दौरान आयोग की ओर से जारी होने वाली पात्र ग्रुप-सी भर्तियों में PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में लेखपाल, VDO और जूनियर असिस्टेंट जैसी भर्तियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब परीक्षा तक का समय बेहद महत्वपूर्ण है।

YuvaSahakar Desk