Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

बैंक ऑफ इंडिया में 205 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

वेतनमान स्केल I में 48,480 रुपये से शुरू होकर स्केल IV में अधिकतम 1,20,940 रुपये तक है

Published: 12:56pm, 10 Sep 2026

बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 205 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती स्केल I, II, III और IV के विभिन्न अधिकारी पदों के लिए की जाएगी।

कुल रिक्तियों में स्केल IV के 10, स्केल III के 49, स्केल II के 118 और स्केल I के 28 पद शामिल हैं। आयु और शैक्षणिक योग्यता की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

चीफ मैनेजर स्तर के तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.E./B.Tech, MCA या M.Sc. जैसी निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। पद के अनुसार Java, React JS, Node JS, AWS, Azure, डिजिटल बैंकिंग और API जैसी तकनीकों में अनुभव व सर्टिफिकेशन भी मांगे गए हैं। संबंधित पदों के लिए कम से कम आठ वर्ष का IT/BFSI अनुभव आवश्यक है।

वेतनमान स्केल I में 48,480 रुपये से शुरू होकर स्केल IV में अधिकतम 1,20,940 रुपये तक है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले बैंक की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पदवार योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लें।

YuvaSahakar Desk