Trending News

पीएम मोदी का मेगा शो में Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र आज संभालेंगे कार्यभार, पहले करेंगे रामलला के दर्शन देश के सबसे स्‍वच्‍छ हवा वाले शहरों में लखनऊ नंबर-1 पर, इंदौर को छोड़ा पीछे सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग पश्चिम बंगाल की 2 खाली सीटों नंदीग्राम-रेजिनगर पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव का ऐलान पीएम मोदी का मेगा शो में Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र आज संभालेंगे कार्यभार, पहले करेंगे रामलला के दर्शन देश के सबसे स्‍वच्‍छ हवा वाले शहरों में लखनऊ नंबर-1 पर, इंदौर को छोड़ा पीछे सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग पश्चिम बंगाल की 2 खाली सीटों नंदीग्राम-रेजिनगर पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव का ऐलान

SSC CHSL 2026: 2,536 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 7 अक्टूबर तक करें अप्लाई

आवेदन केवल SSC की नई वेबसाइट या MySSC मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे

Published: 10:26am, 08 Sep 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (CHSL) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,536 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSC के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 8 अक्टूबर तक किया जा सकेगा, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। टियर-1 और टियर-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, कर्मचारी चयन आयोग तथा संस्कृति मंत्रालय में DEO/DEO ग्रेड ‘A’ के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान संकाय में गणित विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं LDC, JSA और अन्य DEO पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना पर्याप्त होगा।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो चुके अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 7 अक्टूबर 2026 तक आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर लेनी होगी।

आवेदन केवल SSC की नई वेबसाइट या MySSC मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने नई वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं कराया है, उन्हें पहले OTR पूरा करना होगा, क्योंकि पुरानी वेबसाइट का पंजीकरण अब मान्य नहीं रहेगा। आयोग ने OTR प्रक्रिया के दौरान आधार आधारित प्रमाणीकरण का विकल्प चुनने की सलाह दी है, जिससे फोटो और हस्ताक्षर संबंधी तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त होने की संभावना नहीं रहेगी।

YuvaSahakar Desk