Trending News

ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO दिल्ली SIR: दो दिन में 5.34 लाख दावे-आपत्तियां दर्ज, 4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट नेपाल बाढ़: अब तक 1252 लोगों की मौत, 4875 लापता; 12 हजार लोग बचाए गए केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO दिल्ली SIR: दो दिन में 5.34 लाख दावे-आपत्तियां दर्ज, 4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट नेपाल बाढ़: अब तक 1252 लोगों की मौत, 4875 लापता; 12 हजार लोग बचाए गए केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई

प्रभदीप के 5 गोल से भारत की जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप में इंडोनेशिया पर बड़ी जीत

भारत के प्रभदीप, अजीत यादव और कप्तान अनमोल एक्का की तेज तर्रार अग्रिम पंक्ति ने दे दनादन हमले बोल दर्जन भर गोल दाग कर इंडोनेशिया के गोल पर हमलों का ऐसा तांता बांधा कि उसके किले को बिखरते देर नहीं लगी

प्रभदीप सिंह के हैट्रिक सहित पांच,कप्तान अनमोल एक्का के चार और अजीत यादव के तीन गोल की बदौलत मौजूदा और पांच बार के चैंपियन भारत ने मोकी (चीन) में एएचएफ पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप में खिताब बरकरार रखने के अपने अभियान का आगाज असहाय इंडोनेशिया पर पूल ए मे 14-0 की एकतरफा जीत के साथ किया। भारत के जापान, दक्षिण कोरिया के साथ एक एक मच के साथ समान रूप से तीन तीन अंक हैं लेकिन पूल ए में अपने बेहतर गोल अंतर के चलते शीर्ष पर है।  भारत ने नौ मैदानी गोल किए और चार पेनल्टी कॉर्नर को गोल मे बदलने के साथ एक पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। यह इंडोनेशिया की दो मैच में दूसरी हार रही और वह पहले मैच में दक्षिण कोरिया से 0-9से हसा गई थी और  पूल में चौथे स्थान पर रही चीनी ताइपे के बाद पांचवें स्थान पर रही।

भारत के प्रभदीप, अजीत यादव और कप्तान अनमोल एक्का की तेज तर्रार अग्रिम पंक्ति ने दे दनादन हमले बोल दर्जन भर गोल दाग कर इंडोनेशिया के गोल पर हमलों का ऐसा तांता बांधा कि उसके किले को बिखरते देर नहीं लगी। प्रभदीप सिंह ने आठवें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोल। हरपाल ने आठवें मिनट में गोल  कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

भारत ने हमले बोलने जारी रखे और कप्तान अनमोल एक्का ने दूसरे क्वॉर्टर के पहले ही मिनट मे पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर टीम को 3-0 से व चार मिनट बाद अजित यादव ने गोल कर टीम को 4-0 से आगे कर दिया। प्रभदीप सिंह ने 26 वें और 30 वें मिनट में गोल कर हाफ टाइम तक अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत की जनियर टीम को 6-0से आगे कर दिया था। भारत ने पहले हाफ के बाद तीसरे क्वॉर्टर में अपना दबदबा बनाए रखा। कप्तान अनमोल एक्का ने सेट पीस पर पहले 35 वें और फिर 42 वें  मिनट में अपना दूसरा व तीसरा गोल कर अपनी हट्रिक पूरी कर भारत भारत को 9-0से आगे कर दिया। चौथे और आखिर क्वॉर्टर में भारत ने सबसे ज्यादा पांच गोल दागे। अनमोल ने 51 वें अपना चौथा गोल किया और अगले ही मिनट प्रभदीप सिंह ने अपना पांचवां गोल किया। अजित यादच ने 53वें दो गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर भारत की बढ़त 13-0 कर दी।मौर्या ने 59 वें मिनट में भारत के लिए मैच का 14 व आखिरी गोल किया

भारत का जू महिला हॉकी एशिया कप में जीत  से आगाज

मौजूदा चैंपियन भारत ने मजबूत दक्षिण कोरिया को पूल ए में जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में मोकी (चीन) में अपना अभियान शनिवार को 4-1 से जीत के साथ शुरू किया। विजेता भारत की ओर सानिका चंद्रकांत माणे, पूर्णिमा यादव, पूजा साहूल अेर मधु सिदार ने एक एक गोल किया। भारत ने आक्रामक अंदाज  में आगगाज कर दक्षिण कोरिया की जूनियर टीम के गोल कप हमलों का तांता बाध दिया। सानिका चंद्रकांत माणे ने आठवें मिनट में गोल कर भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम का खाता खोला। भारत को पहले क्वार्टर मे दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल पाई। दक्षिण कोरिया की जूनियर टीम ने दबाव बना कर लगातार दो पेन्ल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन गोल नहीं कर पाई।

पूर्णिमा यादव ने दूसरे पेनल्टी कार्नर पर दूसरे क्वॉर्टर के आखिर में गोल कर भारत की बढ़त 2-1 कर दी। तीसरे क्वार्टर के आखिरी में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर पूजा  साहू गोल कर भारत को 3-0 j से आगे कर दिया। मैच के 51 वें मिनट में मधु सिदरने ने 51 वे मिनट में गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। खेल खत्म होने से तीन पहले  दक्षिण कोरिया की किल गाबिन ने पेनल्टी कॉर्नर इनडायरेक्ट गोल करने की कोशिश की । दक्षिण कोरिया की ओर से मैच का इकलौता गोल किल गाबिन ने 57 वें मिनट किया। भारत की महिला हॉकी टीम अब 6 सितंबर के मलयेशिया से अपने दूसरे मैच में भिड़ेगी।

YuvaSahakar Desk