Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 127 पदों पर भर्ती

आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है

Published: 10:00am, 04 Sep 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) में कुल 127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक है।

इस भर्ती में जियोलॉजिस्ट, केमिस्ट, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट, असिस्टेंट जियोफिजिस्ट, असिस्टेंट केमिस्ट और साइंटिस्ट ‘बी’ समेत कई पद शामिल हैं। GSI में 111 और CGWB में 16 पदों पर भर्ती होगी।

संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को होगी। इंटरव्यू की तारीख मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद घोषित की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए जियोलॉजी, जियोफिजिक्स, फिजिक्स या केमिस्ट्री जैसे संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है। उम्मीदवारों को पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे और कुल 400 अंक होंगे। सामान्य अध्ययन का पेपर 100 अंकों और संबंधित विषय का पेपर 300 अंकों का होगा। गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। मुख्य परीक्षा में तीन पेपर होंगे और कुल 600 अंक होंगे। व्यक्तित्व परीक्षण 200 अंकों का होगा।

आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है, जबकि महिला, SC, ST और मानक विकलांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। पात्रता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी UPSC के आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।

YuvaSahakar Desk