Trending News

ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO दिल्ली SIR: दो दिन में 5.34 लाख दावे-आपत्तियां दर्ज, 4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट नेपाल बाढ़: अब तक 1252 लोगों की मौत, 4875 लापता; 12 हजार लोग बचाए गए केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO दिल्ली SIR: दो दिन में 5.34 लाख दावे-आपत्तियां दर्ज, 4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट नेपाल बाढ़: अब तक 1252 लोगों की मौत, 4875 लापता; 12 हजार लोग बचाए गए केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली में ब्रिक्स समिट के कारण 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की गई

नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

कक्षा 9 में प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों के अभिभावकों को प्रवेश के समय दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा

Published: 13:40pm, 03 Sep 2026

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NVS ने उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन-कम-प्रॉस्पेक्टस को ध्यानपूर्वक पढ़ने और निर्धारित पात्रता शर्तों की जांच करने की सलाह दी है। लेटरल एंट्री के तहत प्रवेश संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर ही दिया जाएगा।

कक्षा 9 में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट का आयोजन 10 अप्रैल 2027, शनिवार को किया जाएगा। परीक्षा संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय अथवा NVS की ओर से निर्धारित किसी अन्य परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जा सकती है।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी फोटो के साथ अभिभावक और स्वयं के हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके अलावा आवेदन पोर्टल पर राज्य, जिला, निवास और अध्ययन से संबंधित जानकारी, आधार नंबर, कक्षा 8 की पढ़ाई का विवरण, APAAR ID/PEN, पता और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।

आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी होने पर अभिभावक संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय के हेल्प डेस्क की सहायता ले सकते हैं। सभी JNV में आवेदन अपलोड करने के लिए नि:शुल्क सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए अभिभावक उम्मीदवार और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड NVS की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख आवेदन पोर्टल पर बाद में प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षा से लगभग एक महीने पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार इसे नि:शुल्क डाउनलोड कर सकेंगे।

कक्षा 9 में प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों के अभिभावकों को प्रवेश के समय दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इसके लिए जन्म प्रमाण-पत्र, पात्रता से संबंधित दस्तावेज, ग्रामीण कोटे के तहत प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के लिए सक्षम जिला प्राधिकारी द्वारा जारी ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण-पत्र, संबंधित जिले का वैध निवास प्रमाण-पत्र, उम्मीदवार के आधार कार्ड की प्रति, दिव्यांग प्रमाण-पत्र और लागू होने पर केंद्रीय सूची के अनुसार OBC प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

NVS ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों और दस्तावेजों की आवश्यकताओं को आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस में अच्छी तरह जांचने की अपील की है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

YuvaSahakar Desk