Trending News

E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता E85 और E100 फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी, सरकार ने मोटर व्हीकल नियम बदले कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

उत्तराखंड में 553 ग्रुप-सी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू

चयन प्रक्रिया के तहत 100 अंकों की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी अवधि दो घंटे होगी

Published: 10:50am, 02 Sep 2026

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग इस भर्ती अभियान के तहत कुल 553 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

आयोग ने आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर भी दिया है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन के दौरान कोई त्रुटि हो जाती है, वे 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा संबंधित पदों के लिए अधिसूचना में निर्धारित अन्य योग्यताओं को पूरा करना भी अनिवार्य होगा।

चयन प्रक्रिया के तहत 100 अंकों की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क भी श्रेणीवार तय किया गया है। अनारक्षित और उत्तराखंड ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि उत्तराखंड के एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। अनाथ अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

YuvaSahakar Desk