Trending News

नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 962 पहुंचा मुंबई में सीएनजी ₹2 प्रति किलो और घरेलू PNG ₹1 प्रति SCM महंगी हुई मुंबई में आज से टैक्सी-ऑटो के किराए बढ़े जर्मनी लगातार दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप जीता यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का आदेश जारी नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 962 पहुंचा मुंबई में सीएनजी ₹2 प्रति किलो और घरेलू PNG ₹1 प्रति SCM महंगी हुई मुंबई में आज से टैक्सी-ऑटो के किराए बढ़े जर्मनी लगातार दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप जीता यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का आदेश जारी

CTET 2026: आवेदन का आज अंतिम अवसर

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि आवेदन विंडो बंद होने के बाद परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी

Published: 11:02am, 01 Sep 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए दोबारा खोली गई आवेदन प्रक्रिया को आज, 1 सितंबर 2026, समाप्त करने का निर्णय लिया है। ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके थे, उनके पास फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।

सीटीईटी में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए आयोजित होने वाले पेपर-1 में आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ पात्रता श्रेणियों में स्नातक के साथ बीएड की योग्यता भी मान्य है। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए पेपर-2 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री के साथ डी.एल.एड. या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी आधिकारिक सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये तथा दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर का शुल्क 500 रुपये और दोनों पेपर का शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि आवेदन विंडो बंद होने के बाद परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा शहर की सूचना पर्ची परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले जारी होगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

YuvaSahakar Desk