Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जनवरी से शुरु हो गई है.जिसकी आखिरी तारीख 27 जनवरी 2025 है. अग्निवीर के लिए जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रैडमैन, महिला सैन्य पुलिस के पदों पर भर्ती की जा रही है.

Published: 08:00am, 08 Jan 2025

भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 से लेकर 27 जनवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए 550 रुपए परीक्षा शुल्क और जीएसटी शुल्क देना होगा। इस भर्ती के लिए योग्यता में 12वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ कम से कम 50% अंक होने चाहिए। अंग्रेजी विषय में भी न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।

इसके अलावा, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या सूचना प्रौद्योगिकी में तीन साल का डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते डिप्लोमा और अंग्रेजी में 50% अंक हों।

आयु सीमा: उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ होना चाहिए। मतलब उम्र साढ़े 17 से 21 साल के बीच होनी चाहिए।

हाईट: अग्निवीरवायु के लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाईट 152 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम स्वीकार्य ऊंचाई 152 सेमी है। उत्तर पूर्व या उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 147 सेमी की न्यूनतम ऊंचाई स्वीकार की जाएगी। लक्षद्वीप के उम्मीदवारों के मामले में न्यूनतम ऊंचाई 150 सेमी होगी।

सीना: पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 77 सेमी होना चाहिए। इसके बाद 5 सेमी फूलना जरूरी है। महिलाओं का सीना सामान्य स्थिति में जितना भी हो, उसे कम से कम 5 सेमी फूलना चाहिए।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट:

• 1.6 किमी दौड़: पुरुषों को 7 मिनट और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी

• 10 पुशअप्स: 1 मिनट में (पुरुष)

• 10 सिटअप्स: पुरुषों को 1 मिनट और महिलाओं को 1 मिनट 30 सेकेंड में

• 20 उठक-बैठक: पुरुषों को एक मिनट में

• 15 उठक बैठक: महिलाओं को एक मिनट में

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ें।

YuvaSahakar Desk

Recent Post