Trending News

PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल KRIBHCO, GAIL और APEDB के बीच आंध्र प्रदेश में 1.27 मिलियन टन सालाना क्षमता का यूरिया प्लांट लगाने के लिए MoU अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने डॉ. सुजय विखे पाटिल, रंजीतसिंह देशमुख निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित कई वर्षों से बंद नेशनल हेवी इंजीनियरिंग कोऑपरेटिव का होगा पुनरुद्धार, 15 नवंबर को रखी जाएगी परियोजना की आधारशिला

उत्तराखंड की 640 सहकारी समितियाँ को कॉमन सर्विस सेंटर के रुप में विकसित किया गया

सीएम धामी ने जोर देते हुए कहा कि इस पहल से न केवल सेवा वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे

Published: 10:55am, 02 Jan 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है कि सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से राज्य के हर गांव तक पहुंचें। इसी उद्देश्य के तहत प्रदेश भर की 640 सहकारी समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के रूप में विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता को तकनीक के साथ जोड़कर सरकार आम लोगों के जीवन को आसान बनाना चाहती है, ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की पहुंच बढ़ाना चाहती है और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की नींव को मजबूत करना चाहती है। उन्होंने बताया कि सहकारी संस्थाएं जमीनी स्तर पर डिजिटल और नागरिक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सीएम धामी ने जोर देते हुए कहा कि इस पहल से न केवल सेवा वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही राज्य के विकास में सहकारी संस्थाओं की भूमिका और अधिक मजबूत होगी।

यह कदम राज्य सरकार के डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

Diksha