Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत, 500 से अधिक घायल

भूकंप के झटके मजार-ए-शरीफ तक महसूस किए गए, जिसे ‘नीली मस्जिद’ के नाम से जाना जाता है

Published: 11:22am, 04 Nov 2025

अफगानिस्तान में कल एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। दरअसल, अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र खुल्म शहर से 22 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। इस भूकंप से इमारतें धराशायी हो गईं, जिससे अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस क्षेत्र में करीब 5 लाख 23 हजार से अधिक लोग रहते हैं। जिन्हें इस प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है।

मजार-ए-शरीफ में भी असर

भूकंप के झटके मजार-ए-शरीफ तक महसूस किए गए, जिसे ‘नीली मस्जिद’ के नाम से जाना जाता है। यह मस्जिद अफगानिस्तान के पवित्र स्थलों में से एक मानी जाती है। जानकारी के मुताबिक भूकंप के दौरान इसका एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

मजार-ए-शरीफ के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता समीम जॉयंदा ने बताया कि भूकंप में घायल 500 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने कहा कि अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

 

Diksha

Recent Post