Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बिहार की 3,418 सहकारी समितियां BBSSL से जुड़ीं

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सहकारी नेटवर्क के जरिए बिहार के 19,956 किसानों को गुणवत्ता युक्त और किफायती बीज उपलब्ध कराए गए

Published: 14:45pm, 11 Mar 2026

केंद्र गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जानकारी दी है कि बिहार की 3,418 सहकारी समितियों को भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) का सदस्य बनाया गया है। इस पहल से राज्य के हजारों किसानों को बीज वितरण और बीज उत्पादन गतिविधियों के माध्यम से लाभ मिल रहा है।

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि हालांकि बीबीएसएसएल ने अभी बिहार में औपचारिक शाखा कार्यालय स्थापित नहीं किया है, फिर भी राज्य में सहकारी समितियों के माध्यम से इसकी गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सहकारी नेटवर्क के जरिए बिहार के 19,956 किसानों को गुणवत्ता युक्त और किफायती बीज उपलब्ध कराए गए।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि रबी 2025–26 सीजन में 279 किसानों को बीज उत्पादन गतिविधियों से जोड़ा गया है, जो 2,663 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन कर रहे हैं। इन किसानों द्वारा उत्पादित बीजों की खरीद बीबीएसएसएल द्वारा लाभकारी दरों पर की जाती है।

खरीद मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के साथ 10 प्रतिशत बोनस या राज्य बीज निगम की प्रचलित दरों में से जो अधिक हो, उस आधार पर तय किया जाता है।

Diksha