Trending News

झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी झारखंड JPSC परीक्षा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, रांची और लखनऊ से 5 गिरफ्तार, अब तक कुल 19 अरेस्ट हुए यूपी के प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरा जर्जर मकान, हादसे में 6 लोगों की मौत MP Patwari Vacancy: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती, 200 पदों पर होगी नियुक्ति आज वर्क फ्रॉम होम करें, भारी बारिश के चलते गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

UPPSC परीक्षाओं की गोपनीय सुरक्षा पर खर्च होंगे 46.19 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं को सुरक्षित, गोपनीय और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में ‘गुप्त सेवा व्यय’ के तहत 46.19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं

UP Government Allocates ₹46.19 Crore to Strengthen UPPSC Exam Security


Published: 10:00am, 06 Aug 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं को सुरक्षित, गोपनीय और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में ‘गुप्त सेवा व्यय’ के तहत 46.19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। हाल के वर्षों में भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं के बाद परीक्षा सुरक्षा मजबूत की जा रही है। आयोग की गोपनीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए यह धनराशि दी गई है।

‘गुप्त सेवा व्यय’ नाम से भ्रम हो सकता है, लेकिन इसका किसी खुफिया या जासूसी एजेंसी से संबंध नहीं है। यह राशि केवल भर्ती परीक्षाओं की गोपनीयता, निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखने वाली संवेदनशील गतिविधियों पर खर्च होती है, जिनका विवरण करना संभव नहीं होता।

इस मद से प्रश्नपत्र तैयार कराने, उनकी गोपनीय छपाई, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने वाले परीक्षकों की पहचान सुरक्षित रखने और उन्हें पारिश्रमिक देने जैसी व्यवस्थाएं की जाती हैं। गोपनीयता के कारण इन खर्चों के साथ सार्वजनिक वाउचर या रसीदें संलग्न नहीं की जातीं। आयोग के अध्यक्ष अथवा सचिव नियंत्रक अधिकारी के रूप में गोपनीय अभिलेख सुरक्षित रखते हैं। वे प्रमाणित करते हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित परीक्षा संबंधी उद्देश्यों के लिए ही किया गया है।

Jitendra